विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचौं में बाहर रहने का नया भारतीय रिकार्ड बनाया। सैमसन ने अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था।
इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस बीच भारत ने 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अब जाकर सैमसन को अवसर मिला है। इस तरह से भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गये। इससे पहले यह रिकार्ड उमेश यादव के नाम पर था जो 2012 से 2018 के बीच 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेले थे।
उनके बाद दिनेश कार्तिक (56) और मोहम्मद शमी (43) का नंबर आता है। इस मामले में विश्व रिकार्ड इंग्लैंड के जो डेनली के नाम पर है जो 2010 से 2018 के बीच 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहे थे। इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट 74 मैचो के साथ दूसरे स्थान पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



