करनाल: नगराधीश डा. सुशील मलिक ने 23 जुलाई को होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंस्पैक्टर (फूड एण्ड सप्लाई डिपार्टमैंट) की लिखित परीक्षा की तैयारियों के संदर्भ में स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों और केन्द्र अधीक्षकों की बैठक ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इंस्पैक्टर पद की लिखित परीक्षा के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 60 सैंटर बनाएं गए हैं। परीक्षा दो सत्र में आयोजित होगी, प्रातकालीन सत्र में परीक्षा साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे और सांयकालीन सत्र में बाद दोपहर 3 बजे से सांय 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। परीक्षा के लिए इन केन्द्रों में 15 फ्लाईंग स्कवायड आफिसर लगाए गए हैं जबकि पांच अधिकारियों की रिजर्व डयूटी लगाई गई है।
घरौंडा की एसडीएम तथा करनाल के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के ओवरआल फ्लाईंग स्कवायड आफिसर होंगे। सीटीएम ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर 23 जुलाई के लिए आपराधिक अधिनियम 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस अवसर पर जिला बागवानी अधिकारी मदन लाल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता रामफल, बोर्ड की तरफ से आए अधीक्षक सुभाष यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
– आशुतोष गौतम, महिन्द्र


Download Android App
Download iOS App



