हादसा या हत्या? गुरुग्राम में साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन को कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

Summary :

Gurugram Businessman Hit By Car: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 इलाके में बुधवार सुबह एक हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जहां सुबह करीब 7:15 बजे साइकिल पर सैर को निकले बिजनेसमैन अमिताभ जैन को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमिताभ सड़क पर बहुत दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। Cycling Road Accident: टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार मृतक बिजनेसमैन का नाम अमिताभ जैन…

Gurugram Businessman Hit By Car

Gurugram Businessman Hit By Car: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 इलाके में बुधवार सुबह एक हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जहां सुबह करीब 7:15 बजे साइकिल पर सैर को निकले बिजनेसमैन अमिताभ जैन को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमिताभ सड़क पर बहुत दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Cycling Road Accident: टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार

Gurugram Businessman Hit By Car
Cycling Road Accident (Image- Social Media)

मृतक बिजनेसमैन का नाम अमिताभ जैन है, वह मेडिसिन के बिजनेस में जाना माना नाम थे। कई सालों से साइकलिंग कर रहे थे। रोजाना सुबह गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में साइकिलिंग किया करते थे। परिवार में बेटे की नौकरी लंदन के IT सेक्टर में है, जबकि बेटी बेंगलुरु की एक बड़ी MNC में काम करती है। हादसे के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है।

CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि अमिताभ सड़क किनारे अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो जाता है। गुरुग्राम पुलिस ने कार का नंबर और उससे जुड़े पते की जानकारी निकाल ली है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश तेज कर दी है।

Gurugram Accident News: हत्या या दुर्घटना?

Gurugram Businessman Hit By Car
Gurugram Accident News (Image- Social Media)

दूसरी ओर, मृतक के परिजनों और पड़ोसियों का आरोप है कि पुलिस इसे महज हिट एंड रन बताने में जुटी है। जबकि उन्हें यह घटना सुनियोजित हत्या की आशंका लग रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से हत्या की आशंका या ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर किया है और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: मां-बाप की डांट से घर छोड़ भागा 14 साल का बच्चा, 200 CCTV खंगाले तो 1500 Km दूर मिला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।