Methi Water Benefits: मेथी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें इतने सारे गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। रसोई में मसालों की तरह तो इसका इस्तेमाल किया ही जाता है। साथ ही, यह सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप भी रातभर भिगोई हुई मेथी का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर की कई समस्या खत्म हो सकती है। आइए जानें, अगर आप 15 दिनों तक लगातार मेथी दाने का पानी पीते हैं, तो आपको क्या- क्या फायदे मिलते हैं।
Methi Water Benefits: मेथी का पानी पीने के फायदे

1. वजन होगा कम
मेथी के दाने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को धीमा करके लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। जिससे आपको अधिक भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही, मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न करने में सहायता मिलती है।
2. डायबिटीज होगा कंट्रोल
मेथी दाने में गैलेक्टोमेनन कंपाउंड पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। रोज सुबह मेथी का पानी पीने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है।
3. पाचन तंत्र बेहतर
मेथी का पानी पाचन संबंधी समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज और गैस से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर से खाना आसानी से पच जाता है और आंतों की सफाई भी हो जाती है। अगर आपको अपच या पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो मेथी का पानी एक नेचुरल उपचार के रूप में काम कर सकता है।

4. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
मेथी के दाने में सैपोनिन कंपाउंड जैसा पोषक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के अब्जॉर्प्शन को कम करता है। नियमित रूप से मेथी का पानी पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
मेथी का पानी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुंहासों और झुर्रियों से बचाता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। साथ ही, मेथी दाने का पानी पीने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत व घने होते हैं।
ऐसे बनाएं मेथी का पानी
- एक चम्मच मेथी दाने को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें।
- सुबह इस पानी को छानकर पी लें। अगर स्वाद अच्छा न लगे, तो इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं।
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं या लो ब्लड शुगर रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे पिएं।
Also Read: 20 से 25 मिनट में घर पर बनाएं Restaurant Style व्हाइट सॉस पास्ता, देखें आसान Recipe


Download Android App
Download iOS App




