Gurugram: Holi पर यात्री घर जाने के लिए नहीं होंगे परेशान, यहां से चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

Holi पर यात्री घर जाने के लिए नहीं होंगे परेशान, यहां से चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

होली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर गांव जाते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ना चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। कई बार जहां पर प्रवासी काम करते हैं वह कंपनी होली से पहले छुट्टी नहीं करती है। साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में दूसरे राज्यों से आए प्रवासी कंपनियों में काम कर रहे हैं। इसी को देखते हुए गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। किसी यात्री को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए होली पर दूर दराज के राज्यों और जिलों के लिए एक्स्ट्रा बसें चलाने का फैसला लिया गया है।

  • होली पर प्रवासी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है बस
  • गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया
  • त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला

हरियाणा रोडवेज ने की अच्छी पहल

इस बार गुरुग्राम में हरियाणा रोडवेज की तरफ से बहुत अच्छी पहल की जा रही है, जिसमें प्रवासी कर्मचारियों के लिए बस में चलाई जा रही है. इसमें जिस रूट पर बसें चल रही है वह तो चलेगा ही लेकिन इसके अलावा अन्य रूटों पर एक्स्ट्रा बसें चलाने का भी गुरुग्राम डिपो ने निर्णय लिया है। हरियाणा रोडवेज की इस सुविधा से हर प्रवासी समय से अपने घर और गांव पहुंच पाएगा। गुरुग्राम रोडवेज डिपो प्रबंधन ने इसको लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लंबे रूटों के साथ ही दूसरे जिलों में आवागमन करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस चलाने की मांग की जाएगी।

3 25

 

इन सभी जिलों के लिए चलाई जाएंगी बसें

गुरुग्राम रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि होली के त्योहार पर अपने घरों पर जाने वाले यात्रियों के लिए शनिवार और रविवार को अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। होली पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है, ताकि बसों के संचालन में कोई बाधा ना आए। लोकल स्तर पर यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए गुरुग्राम डिपो से रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, चंडीगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, पंचकूला आदि जिलों में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएगी।

5 27

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।