गुरुग्राम पुलिस ने खालिस्तान विचारक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का एक मामला दर्ज किया है। पन्नू ने यह घोषणा की थी कि गुरुग्राम से लेकर हरियाणा के अंबाला तक सभी एसपी और डीसी कार्यालयों में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि पन्नू ने यूट्यूब चैनल पर यह घोषणा की थी।
साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पन्नू ने कहा, ‘‘हरियाणा, पंजाब का हिस्सा होगा और पंजाब को भारत से मुक्त कराया जाएगा। गुरुग्राम से अंबाला तक प्रत्येक एसपी और डीसी कार्यालय में 29 अप्रैल को खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा और हरियाणा खालिस्तान बनेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



