हरियाणा के झज्जर जिले के दो सरकारी स्कूलों को पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) का दर्जा मिला है।। मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि दूसरे चरण में पीएम श्री स्कूलों का चयन चुनौती के रूप में पारदर्शी तरीके से किया गया है। इसके तहत स्कूलों द्वारा आनलाइन चैलेंज पोर्टल पर खुद के स्कूल को पीएम श्री का दर्जा दिलाने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। सबसे पहले राज्यों द्वारा जिलास्तर पर स्कूलों की जांच की गई थी। इसके बाद राज्य एक्सपर्ट की ओर से संबंधित स्कूलों के नाम आगे भेजे गए थे। इसके बाद ही प्रदेश के 111 राजकीय स्कूलों को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया गया है।
Highlights
- 111 स्कूल बने, पीएम श्री स्कूल का दिया गया दर्जा
- पहले चरण में पीएम श्री का दर्जा दिया गया
- प्रदेश में 124 सरकारी स्कूल को पहले चरण किया गया शामिल
पहले चरण में पीएम श्री का दर्जा दिया गया
इससे पहले प्रदेश में 124 सरकारी स्कूल को पहले चरण में पीएम श्री का दर्जा दिया गया था। अब कुल 235 सरकारी स्कूल पीएम श्री का दर्जा मिल गया है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बारे में शिक्षा निदेशालय हरियाणा को पत्र भी जारी कर दिया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों की सूची जारी हुई है। इसमें दो झज्जर के सरकारी स्कूलों का चयन हुआ है।मंत्रालय की ओर से सभी स्कूल मुखियाओं को वित्त वर्ष का वर्क प्लान और बजट प्रपोजल भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी गतिविधियां की जा सकें।


Download Android App
Download iOS App



