Haryana: AAP को लगा झटका, सह-प्रभारी समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Summary :

Haryana: आम आदमी पार्टी के कई नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी मौजूद थे। दोनों बीजेपी नेताओं ने कहा कि आप नेताओं के जु़ड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी भी शामिल हैं। हालांकि वह कभी आम आदमी पार्टी की सदस्य नहीं रहीं। Highlights आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका भाजपा में शामिल हुए कई नेता पार्टी को बताया भ्रस्टाचार की सरकार सह-प्रभारी समेत कई नेता भाजपा में शामिल दिल्ली भाजपा प्रमुख ने जानकारी देते हुआ कहा कि…

Haryana

Haryana: आम आदमी पार्टी के कई नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी मौजूद थे। दोनों बीजेपी नेताओं ने कहा कि आप नेताओं के जु़ड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी भी शामिल हैं। हालांकि वह कभी आम आदमी पार्टी की सदस्य नहीं रहीं।

Highlights

  • आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
  • भाजपा में शामिल हुए कई नेता
  • पार्टी को बताया भ्रस्टाचार की सरकार

सह-प्रभारी समेत कई नेता भाजपा में शामिल

दिल्ली भाजपा प्रमुख ने जानकारी देते हुआ कहा कि दिनेश प्रताप सिंह जैसे बड़े नेताओं का भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं, वे उनकी (AAP) राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं और दो राज्यों के पर्यवेक्षक रह चुके हैं। इतना बड़ा नेता पार्टी इसलिए छोड़ रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।

बीजेपी में शामिल हुए आप के ये नेता

बीजेपी में शामिल होने वाले आप नेताओं में बाबा तिवारी, विनोद मुद्गल, दुर्गेश, सत्यम सिंह, गौरव सिंह, अजय पाठक, चन्दन सिंह, विक्की सिंह, नीरज पाण्डेय, रामनिवास तिवारी, बी.एन. पाण्डेय, डीएन पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, नरेश शेष, लव कुश दुबे, भूपेन्द्र सिंह, पवन सिंह राजौरिया और नचबलिए के विजेता रहे विनोद ठाकुर शामिल हैं। इस मौके पर लोकसभा चुनाव समिति के संयोजक अजय महावर, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan