हरियाणा विधानसभा चुनाव : PM मोदी 15 अक्टूबर को चरखी दादरी में रैली को करेंगे संबोधित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रैली में प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को चरखी दादरी में रैली को संबोधित करेंगे। नवगठित चरखी दादरी जिले में पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री की सभा के लिए दादरी महेंद्रगढ़ रोड पर खेतों में करीब 50 एकड़ भूमि पर सभा स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है। 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई पहुंचे, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

सीकर के सांसद शुभेदानंद सरस्वती को रैली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सरस्वती ने बताया कि प्रधानमंत्री पहली बार दादरी की धरती पर आ रहे हैं। 
चुनावी रैली में प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा टीमें तैनात हैं। 

Desk Team