Haryana: आज दोपहर 3 बजे से हरियाणा कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में होगी। लोकसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। लोकसभा चुनावों से पहले हो रही यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। आज न सिर्फ हरियाणा कैबिनेट की बैठक है बल्कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट की भी अहम बैठक होगी।
- आज दोपहर 3 बजे से हरियाणा कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में होगी
- इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है
- बैठक में CM मनोहर समेत मंत्रिमंडल के कई बड़े नेता शामिल होंगे
कई बड़ी योजनाओं पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में उन अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है जिनके बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ दिनों पहले बजट सत्र के दौरान कहा था। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई बड़ी और अहम योजनाओं को लागु करने की घोषणा की थी।
सरकार को लोकसभा चुनाव में मिलेगा फायदा
आज शाम 3 बजे होने वाली इस बैठक में बजट सत्र के दौरान घोषणा की गई योजनाओं पर यदि मुहर लग जाती है तो इससे ये योजनाएं जल्द लागू होंगी जिससे सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों में सीधा फायदा मिलेगा। इसलिए यह बैठक लोकसभा चुनावों में पार्टी को बड़ा फायदा दिलवा सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत मंत्रिमंडल के कई बड़े नेता शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App





