Haryana CET Exam: दो दिवसीय सीईटी परीक्षा आज से शुरू, इतने लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Summary :

Haryana CET Exam: हरियाणा में दो दिन चलने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 शनिवार से शुरू हो रही है। सभी जिलों के एग्जाम सेंटर्स पर पहली पारी में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जो 11.45 बजे तक चलेगी। दूसरी में परीक्षा दोपहर 3.15 बजे से 5 बजे तक होगी। राज्य सरकार ने सीईटी परीक्षा को पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। Haryana CET Exam: इतने सेंटर पर होंगे एग्जाम सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए हरियाणा में लगभग 1,338 सेंटर बनाए गए हैं, जहां दो दिन में करीब 14 हजार…

Haryana CET Exam: हरियाणा में दो दिन चलने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 शनिवार से शुरू हो रही है। सभी जिलों के एग्जाम सेंटर्स पर पहली पारी में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जो 11.45 बजे तक चलेगी। दूसरी में परीक्षा दोपहर 3.15 बजे से 5 बजे तक होगी। राज्य सरकार ने सीईटी परीक्षा को पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं।

Haryana CET Exam: इतने सेंटर पर होंगे एग्जाम

सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए हरियाणा में लगभग 1,338 सेंटर बनाए गए हैं, जहां दो दिन में करीब 14 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। Haryana CET Exam शनिवार को दोनों शिफ्ट में करीब 7.7 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए कुल अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 13 लाख है।

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2025: क्या था ऑपरेशन सफेद सागर? जब भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर दुश्मनों को पिलाया था पानी

देखें करनाल जिले का हाल

Haryana CET Exam
Haryana CET Exam

करनाल जिले में सीईटी परीक्षा के लिए 53 सेंटर बनाए गए हैं। जींद जिले के अभ्यर्थी करनाल में परीक्षा देंगे। (Haryana CET Exam) करनाल के अभ्यर्थियों को सेंटर पंचकूला और यमुनानगर गया है। करनाल में करीब 70 हजार अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देंगे। परीक्षा देने करनाल आए अभ्यर्थियों ने सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छी व्यवस्थाएं हैं। बसें टाइम पर पहुंचा रही हैं। करनाल के रोडवेज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी पंचकूला या यमुनानगर परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए पूरी व्यवस्था है। रात 2 बजे से बसें अभ्यर्थियों के लिए लगाई गई हैं। जींद से भी आने वाले अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं हैं।

अन्य जिलों में कैसी है व्यवस्थाएं?

Haryana CET Exam
Haryana CET Exam

इसी तरह जींद और चरखी दादरी समेत हरियाणा के अन्य जिलों में अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। (Haryana CET Exam) हरियाणा सरकार ने 26-27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए फ्री बस सेवा की व्यवस्था की है। उत्तर रेलवे ने भी हरियाणा में सीईटी परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। अलग-अलग जिलों में कुछ प्रमुख स्थानों पर अभ्यर्थियों के ठहरने की सुविधाएं हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:Kargil Vijay Diwas: 15 गोली लगने के बाद भी दुश्मनों के उड़ाए बंकर, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।