हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में बुधवार को चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने उपस्थित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हुड्डा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिकॉर्ड किया जाएगा।
संघीय जांच एजेंसी धन शोधन के कई आपराधिक मामलों में हुड्डा की भूमिका की जांच कर रही है। इन मामलों में मानेसर जमीन का मामला और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड जमीन का मामला शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



