हरियाणा के जगाधरी में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी मासूम बेटियों को मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में दिखाकर रेप करने की कोशिश की। इस हरकत का आरोपी की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मासूम बच्चियों की मां की शिकायत पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म की कोशिश, अश्लील हरकत करने समेत विभिन्न धाराओं में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर जगाधरी थाने भेज दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत
सदर थाना सफीदों क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले जगाधरी निवासी दिनेश से हुई थी, जिससे उसकी तीन लड़कियां हैं। सबसे बड़ी 10 साल की, सबसे छोटी छह साल की और सबसे छोटी बेटी पांच साल की है। महिला का आरोप है कि उसका पति दिनेश 10 साल और छह साल की बेटियों को मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में दिखाता है और कई बार रेप की कोशिश भी कर चुका है. जब भी वह इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। सार्वजनिक शर्म के डर से उसने अब तक अपने पति की हरकतों के बारे में किसी को नहीं बताया।
बेटियों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश
महिला ने बताया कि 12 सितंबर को जब आरोपित ने बेटियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया. इस पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह बेटियों को लेकर सफीदों के गांव सफीदों में मायके आई और मायके पक्ष को अपने पति की हरकतों की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी पति दिनेश के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर जगाधरी थाने भेज दी है।
सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला ने पति पर बेटियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जगाधरी थाना होने के कारण वहां जीरो एफआईआर कराई गई है।
हरियाणाः पिता बना हैवान, मासूम बेटियों को अश्लील फिल्म दिखाकर की रेप की कोशिश
Summary :
हरियाणा के जगाधरी में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी मासूम बेटियों को मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में दिखाकर रेप करने की कोशिश की।


Download Android App
Download iOS App



