यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा बदलने से सरकार का साफ इनकार

Summary :

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा में कोई बदलाव करने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को विधानसभा में सपा विधायक सचिन यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा में कोई बदलाव करने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को विधानसभा में सपा विधायक सचिन यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, यू.पी. कारागार विभाग में अग्निशमन विभाग एवं जेल वार्डर पदों पर विभिन्न अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।
इसमें कुल 64,907 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का चयन परिणाम घोषित किया गया है। स्पष्ट है कि यू.पी. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पिछले दो वर्षों में कोरोना काल (वर्ष 2020-2021) के दौरान विभिन्न अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया की गई है।

Desk Team