देश में कोरोना के गिरते मामलों को देखते हुए कहीं अनलॉक शुरू हो रहा है तो फिर से लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी में हरियाणा में लॉकडाउन की मियाद बढ़ा कर 7 जून तक कर दी गई है। इसके मद्देनजर राज्य में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान करते हुए रविवार को कहा कि हमने COVID लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। दुकानें अब सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चल सकती हैं। हालांकि दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूले का पालन करना होगा।
हरियाणा में लागू हुआ संपत्ति क्षति वसूली कानून, उपद्रवियों से की जाएगी नुकसान की भरपाई
राज्य में 15 जून तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।हरियाणा में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्य में शनिवार को 1868 नए मामले आए। वहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 753987 है, जिनमें 460787 पुरूष, 293133 महिला और 17 ट्रांडजेंडर है। इनमें से 722711 ठीक हो चुके हैं तथा सक्रिय मामले 23094 हैं। राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 8132 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



