शंभू बॉर्डर पर किसानों का चक्का जाम, हिसार में 11 ट्रेनें हुई रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Summary :

Haryana News: किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगा रखा है। जिसके कारण इसका असर अंबाला मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा रहा है। वहीं, इसका आंदोलन का असर हिसार में भी देखने को मिला है। Highlights किसान आंदोलन का असर हिसार में 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी प्रभावित हुई ट्रेनें उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रगी हैं। वता दें सोमवार को नौ ट्रेनें रद्द रहीं। इसी प्रकार मंगलवार को 11 ट्रेनें रद्द रहेगी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने…

Haryana News

Haryana News: किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगा रखा है। जिसके कारण इसका असर अंबाला मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा रहा है। वहीं, इसका आंदोलन का असर हिसार में भी देखने को मिला है।

Highlights

  • किसान आंदोलन का असर
  • हिसार में 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द
  • यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

प्रभावित हुई ट्रेनें

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रगी हैं। वता दें सोमवार को नौ ट्रेनें रद्द रहीं। इसी प्रकार मंगलवार को 11 ट्रेनें रद्द रहेगी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

ये ट्रेनें हुई रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04487, रोहतक-हांसी, ट्रेन संख्या 04488, हांसी-रोहतक, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना सोमवार को रद्द रही।

आज ये ट्रैनें नहीं चलेंगी

मंगलवार को ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 04572, धुरी-सिरसा, ट्रेन संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04744, लुधियाना-चूरू, ट्रेन संख्या 04745, चूरू-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04488, हांसी-रोहतक ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी। 24 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04571 भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार और ट्रेन संख्या 14653, हिसार-अमृतसर ट्रेन रद्द रहेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan