Haryana Weather: मौसम में बुधवार रात से बदलाव होगा। 26 जून की रात से बदलाव के तीन दिन तक प्री-मानसून की वर्षा हो सकती है। उसके साथ ही मानसून हरियाणा में प्रवेश कर सकता है।
Highlights
- मौसम जल्द लेगा करवट
- आज भी आंधी बारिश की संभावना
- IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम में होगा बदलाव
हरियाणा में आज यानी 26 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव होने से तापमान में कमी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
आज से मौसम में हो सकता है बदलाव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब 26 जून की रात से मौसम में बदलाव होगा। उसके बाद प्री मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। विज्ञानियों के अनुसार 27 जून को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी को छोड़ कर प्रदेश के बाकी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
इसके बाद 28 जून को प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।


Download Android App
Download iOS App





