बीकानेर: राजस्थान में बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज हरियाणा के एक कुख्यात फरार अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लूट की वारदात करने की फिराक में बीकानेर आये सुनील जाट उर्फ मोटिया को नौरंगदेसर के पास गिरफ्तार किया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अजमेर के मांगलिया बास में एक कार लूटने के मामले में न्यायालय से फरार है। उसने दो महीने पहले हरियाणा में पुलिस नाका दल पर हमला किया। इसके अलावा सीकर में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।


Download Android App
Download iOS App



