मोनू मानेसर का हिन्दूवादी संगठन ने किया समर्थन, गिरफ्तारी के तुरंत बाद की पंचायत, जानिए क्या है प्लान?

Summary :

हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार किया।जिसके बाद बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों ने इसकी काफी निंदा की। बता दें संगठन के सदस्यों ने मानेसर के भीष्मदास मंदिर में मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया।

हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार किया।जिसके बाद  बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों ने इसकी काफी निंदा की। बता दें संगठन के सदस्यों ने मानेसर के भीष्मदास मंदिर में मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में सौ से ज्यादा लोग एकत्रित हुए और नूंह पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया।
12 लोगों की बनाई गई एक कमेटी 
आपको बता दें 12 लोगों की एक कमेटी भी बनाई गई, जो राजस्थान जाकर पुलिस से बात करने के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लडेंगी।वहीं पंचायत में नूंह से विधायक मामन खान की गिरफ्तारी नहीं करने पर सवाल खड़ा किया गया। पंचायत में शामिल पूर्व बार अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि नूंह पुलिस द्वारा बिना नोटिस दिए कार्रवाई करना गलत कदम है। वीएचपी के विभाग मंत्री देवेंद्र यादव ने बताया कि मोनू पर गलत तरीके से मामला दर्ज किया गया।
मोनू मानेसर के बारे में जानकारी हासिल की
दरअसल, सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब मोनू मानेसर को हिरासत में लेकर चले जाने के बाद हिंदू संगठनों को लगा की उसका अपहरण हो गया है। ऐसे में वह एकत्र होकर मानेसर थाने में पहुंचे और वहां पर मोनू मानेसर के बारे में जानकारी हासिल की,कहीं पुलिस तो नहीं लेकर गई।

Desk Team