रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान कराए गए विकास कार्य जिलावार ऊंगलियों पर गिनवाए और कहा कि अब मुख्यमंत्री बताए कि चार साल के दौरान उन्होंने एक भी बडा प्रोजेक्ट शुरू किया हो, हरियाणा में मेट्रो की देन कांग्रेस की है। भाजपा तो एक इंच भी मेट्रो लाइन नहीं बिछवा पाई। यहीं नहीं बिजली को लेकर भी भाजपा शासनकाल के दौरान एक भी थर्मल प्लांट नहीं लगाया गया, जबकि दस साल शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने पांच बिजली के प्लांट लगाए। साथ ही पूर्व सीएम ने दावा किया कि ऐसा एक भी जिला नहीं छोडा था जहां बडा प्रोजेक्ट शुरू किया गया हो।
उन्होंने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जिस तरह से भाजपा के मंत्री दिखावा कर रहे है, वह गलत है, जबकि सच्चाई यह है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट पूरी तरह से लागू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्वयं स्वामीनाथन यह कह रहे है कि रिपोर्ट पूरी लागू नहीं हुई है। भाजपा के मंत्री किसानो की बर्बादी पर ढोल धमाका करना छोड़ दे। कांग्रेस शासनकाल के दौरान किसानों को फसलो के अ’छे दाम मिले थे, यहां तक की धान की फसल के भाव में 62 फीसदी तक ईजाफा हुआ था। अब प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है, ताकि भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिल सके। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा रोहतक पहुंचे और कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात की।
बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने इनेलो के एसवाईएल को लेकर जेल भरो आंदोलन पर निशाना साधा और कहा कि नकली नेता, नकली जेल, नकली रिहाई और नकली ही आंदोलन। कांग्रेस शासनकाल के दौरान ही एसवाईएल को लेकर सबसे अधिक काम हुआ था, अगर एसवाईएल की देरी के लिए कोई जिम्मेदार है तो वह इनेलो ही है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने 65 प्लस के एजेंडे पर कहा कि दिन में सपने लेने से कुछ नहीं होता। भाजपा सरकार ने विकास करने की बजाए भाईचारा खत्म किया है, जिसे अब जनता माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक शंकुतला खटक, पूर्व मेयर रेणु डाबला, पूर्व विधायक संत कुंवार व भारत भूषण बतरा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



