सोनीपत : सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एस डी एम विजय सिंह ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद बगैर एम सी एम सी कमेटी की अनुमति के पोस्टर लगाने पर पाबंदी है।
इसके बावजूद बड़वासनी गांव में बिजली के खम्बे पर उनके पक्ष में पोस्टर लगाने की जानकारी फील्ड टीम द्वारा दी गई। यह आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। ऐसे में पार्टी के प्रत्याशी से धारा 177 आईपीसी के तहत नोटिस जारी कर 3 मई को शाम 5:00 बजे तक जवाब मांगा है। पोस्टर लगाने वाले बबला बड़वासनी को भी अलग से नोटिस जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



