कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा उनके खिलाफ खड़ी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपनी पत्नी का प्रचार करने पर उन पर निशाना साधते हुये कहा, ऐसा लगता है कि अभी उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ”शत्रुघ्न सिन्हा की “हरकतों” से लगता है, कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है, मगर अभी तक संघ से “इस्तीफ़ा” नहीं दिया है।”
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है, भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान सांसद और गृह मंत्री राजनाथ सिंह यहां से चुनाव लड रहे है, वहीं कांग्रेस से प्रमोद कृष्णम मैदान में है। बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न अपनी पत्नी के नामांकन जुलूस में शामिल हुये थे। साथ ही गुरूवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक जनसभा में भी शामिल हुये थे।


Download Android App
Download iOS App




