चंडीगढ़ : हरियाणा में लोकसभा चुनाव संबधी कानून व्यवस्था को सुद्ढ करने के लिए हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एसपी और डीसी स्तर के अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रसाद ने सभी अधिकारियों को तालमेल रखते हुए काम करने की हिदायत जारी की है। एसएस प्रसाद ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि 3 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों की सीमा अन्य राज्यों से लगती है इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ अधिकारी तालमेल रखकर शांति स्थापित करके व एक दूसरे के साथ इस पर चर्चा की जाए तो ही शांति स्थापित की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 65 अर्धसैनिक बलों की तैनाती होनी है। जिसमें से 5 अर्धसैनिक बलों की यूनिट आ चुकी है और बाकी 7 मई तक हरियाणा पहुंच जाएगी। राजस्थान से हरियाणा में सभी 60 अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां सडक़ के रास्ते हरियाणा में पहुंचेंगी। प्रसाद ने बताया कि 12 मई को शांति पूर्व मतदान करवाने के बाद हरियाणा में 7 अद्र्धसैनिक बलों की यूनिट रह जाएगी बाकी कम्पनियों को अगले फेस के चुनाव के लिए पंजाब भेज दी जाएगी।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



