करनाल: मुख्यमंत्री उडऩ दस्ते की एक टीम ने आज यहां स्थित सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण में छापामारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के अधिकारियों ने विभाग के सारे रिकार्ड को अपने कब्जे लेकर जांच आरंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक उड़नदस्ते की जांच जारी थी। इस मामले की जानकारी देते हुए उडऩ दस्ते के पुलिस अधिकारी बलविंदृ सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करनाल के आरटीए विभाग में कुछ गडबड चल रही है। इस सूचना के आधार पर आज टीम ने यहां पर छापामारी की। उडऩदस्ते की इस कार्यवाही से पूरे विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में हडकम्प मच गया और कई कर्मचारी तो मौका देकर पूरी तरह से सचेत हो गए।
इस छापामारी की जानकारी देते हुए टीम के अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि आज तडके उनकी एक टीम ने सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण विभाग में छापामारी की। इस दौरान टीम में तैनात पुलिस अधिकारियों ने विभाग को सारा रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच आंरभ कर दी है। उन्होंने बताया कि इस विभाग की जांच पूरी तरह से की जाएगी और इस विभाग से जुड़े सभी पहलूओं को बारीकी से चैक किया जाएगा। इसके अलावा अभी तक विभाग के अधिकारियों ने ओवर लोड़ के कितने चालन किए है और उस से कितना राजस्व एकत्रित हुआ है, उसकी भी जानकारी ली जा रही है।
इसके अलावा यहां का कौन सा कर्मचारी अधिकारी किस तरह से अपना काम करता है, उसे भी जांच में लिया गया है और उनकी सीट को भी चैक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये कार्यवाही लंबी चलेगी और इस में यदि किसी की कोई भी कमी पाई गई तो उस के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उडऩदस्ते में तैनात कर्मचारी इस विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी लेगें, उन्होंने बताया कि इस विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार नही होने दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक सीएम फलाईग की कार्यवाही जारी थी।
(आशुतोष गौतम)


Download Android App
Download iOS App



