हरियाणा के जींद में एक दिल दहला देने वाली घटना में शुक्रवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक बलराम की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खाली प्लॉट में मिला, जिसमें धारदार हथियार से हमला किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सफीदों क्षेत्र के गांव मल्लार का 30 वर्षीय बलराम होली के दिन शाम को घर से बाहर घूमने निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले ढूंढने निकले।
बलराम के ही खाली प्लॉट में लहुलुहान हालत में उसका शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। बलराम की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
PM मोदी देखें ‘छावा’, साबित करें गोलवलकर गलत थे: Sanjay Raut
आनन-फानन में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उसका पोस्टमॉर्टम होना था।
इस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



