पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक पुलिस अधिकारी पर हुए हमले को लेकर पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह कुछ नया नहीं है। इससे पहले, 2021 के चुनावों के दौरान, मैंने अपनी आंखों से देखा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी हमला हुआ था।
West Bengal: TMC नेता पर भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, अग्निमित्रा पॉल ने साधा निशाना
सांसद महतो ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून का कोई शासन नहीं है। उन्होंने राज्य के पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देतीं, तो 2026 के विधानसभा चुनावों में बंगाल की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।
बता दें कि बीते बुधवार की रात बांकुड़ा जिले के सोनामुखी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला हुआ था। पुलिस के अनुसार, उत्तर बेशिया इलाके में लंबे समय से अवैध बालू तस्करी हो रही थी। इसे रोकने के लिए पुलिस ने एक कैंप स्थापित किया था।
जब पुलिस और सिविक वॉलंटियर्स ने तस्करों को रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



