जन-विरोध की आंधी में भाजपा बिखर जाएगी पत्तों की तरह : हुड्डा

Summary :

हुड्डा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा नाराज है। इतनी अधिक नाराजगी उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में किसी सरकार के प्रति नहीं देखी।

करनाल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आज प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा नाराज है। इतनी अधिक नाराजगी उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में किसी सरकार के प्रति नहीं देखी। यही कारण है कि उन्हें तथा कांग्रेस पार्टी को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित ही 2019 में इस जन-विरोध की आंधी में भाजपा हवा में पत्तो की तरह बिखर जाएगी और कांग्रेस की केन्द्र और राज्य में सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक खुराना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर उनका फूल-मालाओ से स्वागत किया। इससे पहले वह हरियाणा सरकार में पूर्व डिप्टी एटॉरनी जनरल ठाकुर बिजेन्द्र सिंह के निधर पर उनके निवास पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

यहां उन्होंने ठाकुर बिजेन्द्र सिंह को कानून का सच्चा जानकार और कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड से जब करनाल में गोल्डन मुमैंटस में तोड़-फोड़ किए जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार व्यापारियों को उजाडऩे में लगी है। यह सरकार व्यापारियों के हितो में नहीं है बल्कि उन्हें उजाडऩे में भरोसा रखती है। आज व्यापारियों की कमर टैक्स के बोझ से टूट रही है। व्यापारी आज सबसे ज्यादा परेशान है। भट्टी टैक्स के साथ-साथ कई अन्य टैक्स भी मौजूदा सरकार ने लगाएं है। जिससे व्यापारी परेशान है।

उन्होंने कहा कि किसान, कर्मचारी और आम आदमी सरकार से बेहद परेशान है। सभी सरकार की रवानगी का इंतजार कर रहे है। हुड ने कहा कि उनके द्वारा जो जनक्रांति यात्रा निकाली गई थी उसको भरपूर जन-समर्थन मिल रहा है। इतना अधिक जन-समर्थन उन्होंने कभी नहीं देखा। जन-क्रांति यात्रा का तीसरा चरण पुनहाना मेवात से शुरू होगा। चौथा चरण फतेहाबाद से शुरू होगा। उसके बाद यमुनानगर अंत में पंचकुला से शुरू होकर भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 10 सालों में कांग्रेस ने प्रदेश का नक्शा बदल दिया था।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– हरीश चावला

Desk Team