लुधियाना-जालंधर : रामामंडी के कांग्रेसी पार्षद के छोटे भाई की नशे की ओवरडोज़ लिए जाने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय कमल महेश्वरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कमल महेश्वरी रामामंडी के मौजूदा कोंसलर पुनीत महेश्वरी का छोटा भाई बताया जा रहा है।
यह भी पता चला है कि मृतक कमल अकसर नशों का आदी था और पिछले 9 महीनों से मुस्लिम बहुल क्षेत्र मालेरकोटला के एक केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए उसका इलाज भी चल रहा था। पार्षद पुनीत महेश्वरी ने बताया कि 3 दिन पहले ही कमल नशा क ेंद्र से घर वापिस आया था। इस दोरान तलवंडी साबो में नशों के सौदागरों ने उसे अपने घर बुलाकर चिटटे नशे की ओवरडोज दे दी, जिस कारण उसकी मोत हो गई।
तलवंडी साबो पुलिस के जांच अधिकारी के मुताबिक पुनीत महेश्वरी के बयान के आधार पर धारा 304 और एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज करके दोषियों को दबोचने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिवारिक वारिसों के हवाले कर दी है, ताकि मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सके। पुनीत महेश्वरी ने पुलिस और पंजाब सरकार से नशे बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



