परिवहन मंत्री को पायलट कर रही पुलिस जिप्सी की गति अचानक धीमी होने से हुआ हादसा

Summary :

कृष्ण लाल पंवार की गाड़ी शनिवार दोपहर को उनके आगे चल रही पुलिस की पायलट जिप्सी से टकरा गई, जिससे परिवहन मंत्री पंवार को हलकी चोट आई हैं।

पानीपत : परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की गाड़ी शनिवार दोपहर को उनके आगे चल रही पुलिस की पायलट जिप्सी से टकरा गई, जिससे परिवहन मंत्री पंवार को हलकी चोट आई हैं। हालांकि परिवहन मंत्री अपनी गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर उनके साथ ही पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में बैठकर पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचे।

वहां पर चिकित्सकों ने परिवहन मंत्री पंवार को कुछ इंजेक्शन लगाए और फिर वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पानीपत रेस्ट हाउस चले गए। परिवहन मंत्री के छोटे भाई रोहताश पंवार ने बताया कि अचानक से अगली गाड़ी को टक्कर लगने से मंत्री जी के पैर गाड़ी के डैश बोर्ड को लगे और गर्दन में झटका लगा हैं।

परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार दोपहर को करीब 12 बजे अपने निवास स्थान मतलौडा से पानीपत की और आ रहे थे। असंध रोड पर गांव शौदापुर के पास कुंडू सर्विस स्टेशन के सामने सडक़ में गड्ढे होने के कारण एक बाईक सवार ने अपनी बाईक की गति अचानक कम कर दी। उसके पीछे एक निजी स्कूल की ईक्को कार, एक अन्य फोर्ड फिगो कार चालक ने भी गति धीमी कर दी।

उन सभी ने गति धीमी की तो पीछे तेज गति से आ रही मंत्री को पायलट कर रही पुलिस की जिप्सी ने कार को टक्कर मार दी, उसके पीछे चल रही मंत्री की फोच्र्यूनर ने जिप्सी को टक्कर मार दी। जिससे चार गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हुई, हालाकि हादसे मे कोई घायल नही हुआ। वहीं मंत्री ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि सभी का बचाव हो गया।

Desk Team