‘क्या बेरोज़गार युवाओं को रोजगार मिलेगा? जस्सी पेटवाड़ ने उठाए जनता के मुद्दे: PM मोदी से पूछे कई सवाल

Summary :

Jassi Petwar on PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को हरियाणा दौरे पर है। ऐसे में नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने तीखे शब्दों में प्रधानमंत्री से कई सवाल किए हैं। जस्सी पेटवाड़ ने तीखे शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे से पहले प्रदेश की जनता के मन में कई गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब अब सिर्फ़ भाषणों और मंचों से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं जानना चाहती हैं कि क्या प्रधानमंत्री के आने से उनकी जिंदगी की वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। PM Modi के दौरे पर पेटवाड़…

Jassi Petwar on PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को हरियाणा दौरे पर है। ऐसे में नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने तीखे शब्दों में प्रधानमंत्री से कई सवाल किए हैं। जस्सी पेटवाड़ ने तीखे शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे से पहले प्रदेश की जनता के मन में कई गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब अब सिर्फ़ भाषणों और मंचों से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं जानना चाहती हैं कि क्या प्रधानमंत्री के आने से उनकी जिंदगी की वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा।

PM Modi के दौरे पर पेटवाड़ ने उठाए कई सवाल

Congress MLA Jassi Petwar
Congress MLA Jassi Petwar

जस्सी पेटवाड़ ने PM मोदी के दौरे पर कई सवाल उठाए हैं। पेटवाड़ ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री के आने से BPL कार्ड कटने की प्रक्रिया रुकेगी, क्या किसानों को धान का पूरा MSP मिलेगा, क्या IPS पूरण कुमार और ASI संदीप लाठर को न्याय मिल पाएगा? उन्होंने यह भी कहा कि बर्बाद फसलों का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया क्या आज वह मिलेगा? क्या लाड़ो लक्ष्मी योजना की राशि हर महिला तक बिना शर्त पहुंचेंगी? क्या बेरोज़गार युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्या पराली की मजबूरी में जलाने वाले किसानों पर दर्ज FIR वापस होंगी?

Jassi Petwar on PM Modi: जनता कार्यक्रमों, झंडों और नारों से संतुष्ट नहीं होगी-जस्सी पेटवाड़

Congress MLA Jassi Petwar
Congress MLA Jassi Petwar

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब केवल कार्यक्रमों, झंडों और नारों से संतुष्ट नहीं होगी। जनता समाधान चाहती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरियाणा अब भाषण नहीं, अपने सवालों के सच्चे और ठोस जवाब मांग रहा है और सरकार को इन सवालों से भागने के बजाय जनता का सामना करना होगा।

PM Modi Haryana Visit: थोड़ी देर में कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे पीएम मोदी

PM Modi Haryana Visit
PM Modi Haryana Visit

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। वह गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए अंबाला एयरपोर्ट से कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तक हेलीकॉप्टर से जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी महाभारत अनुभव केंद्र का लोकार्पण करेंगे और फिर ब्रह्मसरोवर पहुंचकर गीता महोत्सव में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! आज लॉन्च होगी Tata Sierra; बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन…मिलेगा बजट के अंदर, जल्द लाएं घर

Pankhil Verma