हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई से पीलिया फैल चुका है, जो जानलेवा साबित हो रहा है। एक सप्ताह में तीन की मौत हो चुकी है। वहीं 70 से ज्यादा पीलिया रोगियों की पुष्टि हो चुकी है।
इतना कुछ हो जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। वहीं पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा ने जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार को पीलिए की वजह से हुई मौत
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 में पीलिया ने पिछले एक सप्ताह से कहर मचाया हुआ है। इस अवधि के भीतर तीन मौतें हो चुकी हैं। सेक्टर के घरों में पहुंच रहा पानी दूषित है।
पाइपों में एक दर्जन से ज्यादा लीकेज प्वाइंट हैं, जिन्हें अभी तक बंद नहीं किया गया है। इसके चलते दूषित पानी पहुंच रहा है और पीलिया हो रहा है। रविवार देर सायं पीलिया से संजय नामक युवक की मौत हो गई, जबकि इससे पहले दो महिलाओं रानी व सोनिया की मौत हो चुकी है। इतना कुछ हो जाने पर भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जनस्वास्थ्य व स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग अपना पल्ला झाड़ते हुए इसे एचएसवीपी को जिम्मेदार ठहरा रहा। दोनों विभाग की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि पहले भी दूषित पानी कि शिकायत की जा चुकी है। मेरी डिप्टी सीएमओ से बात हुई है, उनका कहना है कि 69 केस पीलिए के पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह दूषित पानी पीने की वजह से हुआ है। जिन लोगों की वजह से लोग पीड़ित हुए हैं, प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे लगता है कर्मचारियों पर सरकार का डर नहीं है। तभी ऐसा हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



