शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में शिअद-भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ पंजाब के हितों वाला गठजोड़ है।
सुखबीर सिंह बादल अपनी अपनी धर्मपत्नी व केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक होने आएं थे। इस दौरान वह परिवार की ओर से रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ की अरदास में शामिल हुए और सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी पार्टी का सीएए पर विरोध नहीं है। उनकी पार्टी भी अपने स्टैंड पर आज भी कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी धर्म के साथ पक्षपता नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत सभी धर्मों का देश है सभी को समान मौके मिलने चाहिए। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कहा कि अकाली दल की मांग रही है कि मुसलमानों को भी नागरिक संशोधन कानून के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि पंजाब में विकास कार्य कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में पूरी तरह रोक चुके हैं।
पंजाब में जो विकास कार्य पहले चलते थे उनको भी बंद कर दिया गया है। सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पंजाब के लोगों के हितों और विकास वाली सरकार नहीं है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्होंने कैप्टन पर बरसते हुए कहा कि वह केवल गांधी परिवार का दरबारी है और हुकम बजाने के कारण सीएम की कुर्सी गिफट में मिली है।
सीएम द्वारा हिटलर की बुक भेजे जाने पर प्रतिक्रिया देते सुखबीर ने कहा कि कैप्टन के पूर्वज हिटलर से गिफट लेते रहे है। सुखदेव सिंह ढींढसा के संबंध में उन्होंने कहा कि ढींढसा के सम्मेलन में मंच पर सरना, टकसाली जैसे कांग्रेस की बी टीम के लोग भी दिखाई दिए।
सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के राज में ड्रग तस्करों और गैंगस्टर मिलकर काम कर रहे हैं। डीजीपी का पंजाब पर कोई नियंत्रण नहीं है। कैप्टन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खाली खजानेे का रोना रोकर कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियां छिपा रही है। कैप्टन सरकार पूरी तरह फेल रही है। टकसाली अकालियों पर भी निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि परमजीत सरना कांग्रेस के एजेंट हैं।


Download Android App
Download iOS App



