झज्जर : सैनिकों की धरती मातनहेल में रोहतक लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंकते हुए गुरूवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनता के सीधा संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा की ऐसी पहली भाजपा सरकार ने जिसने प्रदेश की जनता को भ्रष्टतंत्र व लूट तंत्र से मुक्ति दिलाई है। कांग्रेस शासनकाल में जहां प्रदेश के लोगों को बिचौलियों के माध्यम से खर्ची व पर्ची के बलबूते पर दलालों के माध्यम से सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी के लिए प्रयास करना पड़ता था, वहीं इनेलो का बगैर नाम लिए उन्होंने कहा कि इस राज में लोकतंत्र का बोलबाला था और आम आदमी के अधिकारों की आवाज को दबा दिया जाता था।
लेकिन करीब साढ़े चार साल पहले जब प्रदेश में भाजपा की सरकार ने राज संभाला तो सबसे पहले इस लूट तंत्र व भ्रष्टतंत्र को खत्म करने का काम किया। भाजपा द्वारा आयोजित की गई विजय संकल्प रैली में सीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा आज मातनहेल में मेरा दूसरा कार्यक्रम है। लेकिन उन्होंने कहीं भी अपने कार्यक्रमों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग नहीं किया। व्यवस्था का बदला गया है और अब सरकारी मशीनरी को भी दुरूस्त किया गया है।
यहीं वजह है कि भाजपा के बढ़ते ग्राफ को देखकर सेलीब्रेटी जहां भाजपा में शामिल हो रहे है वहीं दूसरे दलों के नेता व कार्यकर्ता भी आए दिन भाजपा में शामिल होकर लोकसभा व विस चुनावों में लगातार दूसरी बार कमल का फूल खिलाने खिलाने को बेताब है। बगैर किसी दल को नाम लिए हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसा विखंडित हो चुका है कि किसी का चश्मा टूट गया है तो कोई चप्पल लेकर वोट पाने को तरस रहा है। उन्होंने गत दिवस अंतरिक्ष की ताकत बढऩे पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि इस देश के वैज्ञानिकों ने मान बढ़ाया है। उन्हीं की बदौलत हमारे देश की ताकत बढ़ी है।


Download Android App
Download iOS App



