फरीदाबाद : चार युवक किसी युवती को अगवा कर सेक्टर 19 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में ले गए। आरोपियों ने युवती को डरा धमका कर उसके साथ बारी बारी गैंगरेप करना शुरू कर दिया। इस बीच एक मुखबीर की सूचना पर एक एएसआई और सिपाही वहां पहुंच गए। पुलिस को देख कर युवती ने शोर मचा दिया। तभी दोनों युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि अन्य दोनों युवती को लेकर वहां से भाग गए। तभी आरोपियों के एक साथी ने एएसआई के सिर पर किसी हथियार से हत्या के इरादे से वार कर दिया।
जिससे आरोपी उससे छूट कर फिर भागने लगा। उसके शोर मचाने पर विकास चौधरी नामक युवक ने उनमें से एक आरोपी को दबोच लिया। घायल एएसआई को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक हरियाणा पुलिस में कार्यरत एएसआई सतीश ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह इन दिनों सेक्टर 19 पुलिस चौकी में तैनात है।
अन्य दिनों की तरह रविवार सुबह भी वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी थाना प्रभारी के आदेश पर वह सिपाही बलराज के साथ सीएम ड्यूटी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गया हुआ था। सीएम ड्यूटी खत्म हो जाने पर वह और बलराम वापस पुलिस चौकी लौट रहे थे। तभी एक मुखबीर ने उसे सूचना दी कि चार युवक एक युवती को कहीं अगवा कर वर्धमान मॉल के पास स्थित एक खंडहर में ले गए है। जहां आरोपी युवक युवती को डरा धमका कर बारी बारी उसके साथ गैंगरेप कर रहे है।
इस सूचना के आधार पर वह सिपाही बलराज के साथ तुरंत उस खंडहर में पहुंच गया। जहां उसने देखा कि चार युवक एक युवती के साथ गलत काम कर रहे है। पुलिस को देखते ही युवती की हिम्मत बढ़ गई और उसने शोर मचाते हुए कहा कि यह लोग उसके साथ गलत काम कर रहे है। उसने व बलराज ने एक-एक युवक को किसी तरह दबोच लिया। जबकि अन्य दोनों युवक युवती को लेकर वहां से भाग गए। सतीश का कहना है कि उसने जिस युवक को पकड़ा था, वह छूट कर उसके साथ मारपीट करने लगा।
तभी आरोपी के एक अन्य साथी ने पीछे से उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इस बीच एक युवक तो भाग गया। लेकिन दूसरे को विकास चौधरी नामक युवक ने दबोच लिया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सर्वोदय अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अहीरवाड़ा निवासी गौरव और मैन मार्केट निवासी पुलकित के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



