करनाल: वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन तथा सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा फूसगढ़ स्थित एमडीडी बाल भवन में बच्चों के बीच फल बांटने पहुंची। बता दें कि किरण शर्मा चोपड़ा ने बाल भवन में रह रही नौ वर्षीय बच्ची किरण को गोद लिया हुआ है। वह जब भी करनाल आती हैं तो बच्ची को मिलने जरूर जाती हैं। उन्होंने छोटी बच्ची किरण से हाल चाल पूछा और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान भवन में करीब 90 बच्चों को चेयरपर्सन किरण शर्मा चोपड़ा तथा लंदन से आई उनकी बहन वीना शर्मा और उनके पति गोवर्धन जी ने फल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह पढ़ाई में ध्यान दें और शिक्षित बनें, क्योंकि बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज को भी शिक्षित करेंगी। उन्होंने करनाल के अन्य सामाजिक संगठन तथा साधन सम्पन्न परिवारों से भी आह्वान किया कि वह जरूरतमंद बच्चियों की मदद करें ताकि यह बेटियां भी आगे बढ़ सकें। बाल भवन में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रीटा का जन्मदिन था। जब यह किरण शर्मा चोपड़ा को पता लगी तो उन्होंने बाकायदा किशोरी का जन्मदिन मनाने के लिए केक मंगवाया और बच्चों के बीच रीटा के जन्मदिन का केक भी काटा और उसे बधाई भी दी। इस अवसर पर बाल भवन के संचालक पीआर नाथ समेत कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



