हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को क्रमश: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा ।
श्री @Dev_Fadnavis जी को एक बार पुनः मुख्यमंत्री पद एवं श्री @AjitPawarSpeaks जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नित नए आयाम छुएगा।#MaharashtraGovtFormation
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 23, 2019
खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फड़णवीस को बधाई दी। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नित नए आयाम छुएगा।’’महाराष्ट्र में पिछले एक महीने से जारी गतिरोध के बाद सियासी उलटफेर के बीच फड़णवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं ।


Download Android App
Download iOS App



