शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) के नेता अजीत पवार को भाजपा का समर्थन करने के लिए ‘ब्लैकमेल’ किया गया। राउत ने कहा, “अजीत पवार को ब्लैकमेल किया गया। हमें पता है कि यह किसने किया है और इसके पीछे कौन है और यह कैसे हुआ है। हम ‘सामना’ में इसका पर्दाफाश कुछ ही दिनों में करेंगे।”
वहीं, उन्होंने भाजपा के राज्य अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को लेकर कहा, “पहले आप अपनी पार्टी को बचाने की सोचें। आज आपने जो कुछ भी किया है, उसके बाद अपनी पार्टी के अस्तित्व की चिंता करें। हमें सलाह न दें कि हमें क्या करना है।” बता दें कि पाटील ने इसके पहले राउत पर भाजपा की पीठ में छुरा घोंपने और जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया था।

राउत ने कहा था, “हमें कुछ ऐसे घटनाक्रमों को लेकर अंदेशा था, क्योंकि हमारी इतनी गंभीर बैठकों के दौरान अजीत पवार ने हमारी आंखों में देख कर कभी बात नहीं की थी।.. यहां तक कि शरद पवार ने भी अपने भतीजे (अजीत पवार) द्वारा अक्टूबर के चुनाव से ठीक पहले अचानक विधानसभा सीट छोड़ने पर संदेह व्यक्त किया था।”
उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में हुआ है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जनता देगी इसका करारा जवाब
संजय राउत ने कहा कि 8 विधायक जो अजीत पवार के साथ गए थे, उनमें से 5 विधायक वापस आ गए हैं। उनसे झूठ बोला गया, कार में बिठाया गया और अपहरण किया गया। उन्होंने बीजेपी से कहा कि अगर हिम्मत है तो विधानसभा में मेजोरिटी साबित करके दिखाए। राउत ने आगे कहा कि अजीत पवार शुक्रवार को बहुत देर तक शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के साथ रहे और सब कुछ सामान्य दिखा।


Download Android App
Download iOS App



