देश में बेकाबू होते कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग में कोरोना पर रोकथाम, वायरस से निपटने और महामारी के वैक्सीन पर चर्चा हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीटिंग में वैक्सीन को लेकर हुई चर्चा की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि हमें कहा गया है कि वैक्सीन को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने की रणनीति बनाएं। चूंकि एक बार में सभी को टीका देना संभव नहीं है। पहले चरण में, स्वास्थ्य कर्मियों और ऐसे लोगों को वैक्सीन प्रदान किया जाएगा जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
पीएम मोदी बोले- कोरोना को लेकर फिर से जागरूकता फैलाने की जरूरत, वैक्सीन अभियान एक नेशनल कमिटमेंट
मनोहर लाल खट्टर ने आगे बताया कि वैक्सीन के दूसरे चरण में जरूरी सेवा देने वाले लोगों को वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी और फिर आखिर में दो चरण होंगे, जिसमें वैक्सीन उम्र के हिसाब से मुहैया कराई जाएगी। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन के बारे में राज्यों के साथ मिलकर प्राथमिकता तय की जा रही है। उनके साथ अतिरिक्त शीत भंडारों के बारे में भी बात की गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे बेहतर परिणामों के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति और राज्य एवं जिला स्तर कार्य बलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाह पर राज्यों को आगाह किया कि इस तरह की अफवाहों पर जागरूकता फैलाकर अंकुश लगाना जरूरी है। इसमें नागरिक समाज, एनसीसी और एनएसएस के छात्रों तथा मीडिया की मदद ली जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



