चंडीगढ़ : देर शाम हरियाणा को नया डीजीपी मिल गया। राज्य के ग्रह सचिव एसएन प्रसाद ने जानकारी दी कि मनोज यादव हरियाणा के नए डीजीपी होंगे इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हरियाणा सरकार ने सोमवार रात एक एचपीएस और 18 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें सात जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।
हरियाणा सरकार ने नए डीजीपी मनोज यादव के कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी।
मनोज यादव की नियुक्ति आदेश से पहले ही सरकार ने 19 आइपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। जिन जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, इनमें कुरुक्षेत्र, झज्जर, नूंह, पलवल, हिसार, नारनौल और अंबाला जिले शामिल हैं।
– आहूजा, राजेश


Download Android App
Download iOS App



