फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के एनआइटी-2 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मिड-डे मील में बृहस्पतिवार को कीड़ा निकला। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ। मनोज कौशिक फौरन मौके पर पहुंचीं और उन्होंने खाने को जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला भिजवाया। वहीं एनआइटी-2 कोतवाली से सहायक सब इंस्पेक्टर वीरेंद कुमार ने भी स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हालांकि स्टाफ की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। कौशिक का कहना है कि स्कूल स्टाफ खाने में सांप बता रहा है लेकिन यह जांच का विषय है। बच्चों को खाना पूरी सुरक्षित तरीके से परोसा जाता है।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



