गरीब वर्ग का उत्थान करने में जुटे हैं मोदी: धनखड़

Summary :

NULL

चंडीगढ़: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा एजेंडा गरीब वर्ग का उत्थान करना है। इस काम में प्रधानमंत्री दिन-रात जुटे हैं। फैसला चाहे नोटबंदी का हो या जीएसटी लागू करने का। इसके पीछे जो एजेंडा है वह गरीब वर्ग को राहत प्रदान करना है, साथ ही इसके परिणाम स्वरूप देश में विकास की रफतार भी तेज होगी। यह विचार हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने व्यक्त किए। धनखड़ ने उना जिले के बगाना, चापरोह, कुटैलहर क्षेत्र में परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से धनखड़ ने यहां कई सभाओं का संबोधित किया। इससे पूर्व प्रदेश के काबियाना मंत्री ओपी धनखड़ का जोरदार स्वागत किया गया। परिवर्तन रथ यात्रा पर सवार होकर धनखड़ सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक वीरेंद्र कंवर के साथ विधानसभाओं में मतदाताओं तक पहुंचे और अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल ने तो परिवर्तन की बयार पहले ही बहा दी है।

शिमला निगम का जिम्मा 31 साल के बाद भाजपा को देकर जनता ने तय कर लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर तेजी से चलने का अवसर हिमाचल की जनता के हाथ में है और ऐसे अवसर को कभी खोना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल को देव भूमि कहा जाता है और आज तो देवियों के क्षेत्र में वे आए हैं। यहां के आशीर्वाद से ही वे भी हरियाणा में जनता की सेवा कर कर रहे हैं। जीएसटी की प्रशंसा करते हुए धनखड़ ने कहा कि देश की तरक्की विशेषकर पिछड़े रहे गांवों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे और देश आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण हम ढाई साल में हरियाणा के किसानों को ढाई हजार करोड़ का मुआवजा दे पाए। एक-एक किसान को 12 लाख तक का चेक मिलना अच्छी नीतियों का परिणाम है। राज्य के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बगाना सहित अन्य सभाओं में कहा कि अनुराग ठाकुर केवल देश में नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। ऐसे में हिमाचल की जनता को अपने युवा नेता को बुलंदियों पर ले जाने का अवसर है।

(आहूजा)

Desk Team