गुरुग्राम में आग लगने से 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

Summary :

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को सेक्टर 74 की झुग्गियों में आग लग गई, जिससे लगभग 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को सेक्टर 74 की झुग्गियों में आग लग गई, जिससे लगभग 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिससे दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, झुग्गियों के पास ढेर सारा कचरा जमा हो गया था, जिसकी वजह से आग तेजी से आग फैल गई।
 

Desk Team