हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में चल रहे मंथन के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पायलट और सक्रिय भूमिका में दिख सकते हैं।
काग्रेंस संगठन में बदलाव होने के संकेत
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में राजस्थान से जुड़े मुद्दों, कांग्रेस के सदस्यता अभियान और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी कि करारी हार के बाद संगठन में कुछ बड़े बदलाव होने की अटकलें हैं।
गत विधानसभा चुनाव में हार के बाद बैठकों का सिलसिला जारी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसका संकेत दे चुकी हैं कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आने वाले दिनों में बड़े कदम उठाये जा सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी को मजबूत करने के हर जरूरी कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं। पिछले कुछ सप्ताह से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



