नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ

नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ

Haryana New CM: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। अब हरयाणा के नय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, लोकसभा चुनावों के बीच बीजेपी का हरयाणा में ओबेसी कास्ट का मुख्यमंत्री बनाना काफी हम मान जा रहा है। इस बीच हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन टूटने के बाद भी जेजेपी के चार विधायक हरियाणा के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। राज्य में जेजेपी के 10 विधायक हैं।

Highlights

  • नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम
  • शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया
  • अनिल विज नहीं हुए शपथग्रहण समारोह में शामिल

शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दिलचस्प बात ये रही कि जेजेपी के भी चार विधायक देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह, जोगीराम और राम निवास शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, अनिल विज इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। उन्होंने पार्टी आलाकमान से साफ कह दिया है कि वो अपने जूनियर के साथ काम नहीं कर सकते हैं।

कौन है नायब सिंह सैनी

पिछले लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद चुने गए थे। वह हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। हरयाणा के नय मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से आते हैं। उन्हें मनोहर लाल खट्टर का बेहद करीबी माना भी जाता है। सूत्रों के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर की सहमति से ही नायब सिंह सैनी का नाम तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।