हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब कमेटी राज्य मे नये जिले, तहसील और उप तहसीलों के गठन पर विचार करेगी। इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी की चार फरवरी को बैठक बुलाई गई है।
इस दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और हरियाणा के मंत्री वापस लौट आएंगे। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार से लौटते ही कैबिनेट सब कमेटी ने राज्य में नये जिलों के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने की योजना बनाई है। हरियाणा में इस समय 22 जिले हैं। बताया जाता है कि पांच और नए जिले बनाए जाएंगे। इनमें हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों शामिल है।
हालांकि, मानेसर को भी नया जिला बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कैबिनेट सब कमेटी के पास अभी तक लिखित में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



