महेन्द्रगढ़ : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा ना मैंने कभी इनेलो की टिकट मांगी, ना कभी मैं इनेलो में जाऊंगा। आज जनता का उन पर इतना विश्वास है। उन्होंने हमेशा ईमानदारी से राजनीति की है। संघर्ष से वो कभी नहीं घबराए हैं। कांग्रेस सरकार में इंसाफ मंच बना कर लोगों के लिए इंसाफ मांगा। नरेंद्र मोदी व उनकी ईमानदार छवि ने हरियाणा में सरकार बनाई। वे आज गांव दौंगड़ा अहीर के स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल व भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जन सभा को सम्बोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने रैली को लेकर मीडिया व लोगों में उनकी इनेलों में जाने की चर्चाओं पर विराम लगतो हुए कहा कि वो कभी चौटाला परिवार के पास इनेलो की टिकट मांगने नहीं गए। ना वो इनेलो में शामिल होंगे। एक बार पूर्व उपप्रधान चौधरी देवीलाल की जयंती समारोह में जरूर शिरकत की थी। इस दौरान अभय चौटाला ने उन्हें पार्टी की हरे रंग की पगड़ी पहनाने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने उनकी पगड़ी भी पहने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आज हुई रैली के तीन मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था। सम्मेलन रैली में बदल गया।
यहां पहुंचे भीड़ ने रैली को भी रेले मे बदल दिया है। मुझे विश्ववास हो गया है कि आज भी दक्षिणी हरियाणा की जनता का उनमें विश्वास कायम है। केंद्र में प्रदेश से दो मंत्री हैं। एक मैं व एक कृष्णपाल गुर्जर। पीएम ने सभी मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है कि जो योजनाएं केंद्र सरकार ने शुरू की है, वो धरातल पर पहुंची है या नहीं। इसी का फीड बैक लेने के लिए उन्होंने यह कार्यक्रम रखा था। केंद्र सरकार की वन रैंक व पेंशन, उज्जवला योजना समेत अन्य केंद्रीय योजनाओं के संबंध में यदि किसी कोई परेशानी है या फिर किसी के पास कोई सुझाव है तो वो उनकी एमपी वाली मेल पर अपनी बात रख सकत हैं। तीसरे अब युवाओं का समय हैं। युवा पीढ़ी को संघर्ष की मशाल पकडवाने का समय आ गया है। वो आगे आ रहे हैं। यह अच्छी बात है। उन्हें विश्वास है कि वो संघर्ष में उनके साथ जुड़ रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सरोज यादव


Download Android App
Download iOS App



