हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा की घटनाओं के कुछ दिनों बाद, राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक, वरुण सिंगला को जिले से स्थानांतरित कर दिया। नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर उन्हें भिवानी तैनात किया गया है। गुरुवार देर रात गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस नरेंद्र बिजारनिया अब नूंह जिले के पूर्णकालिक एसपी होंगे।
जानिए बिरजानिया को क्यों दिया गया ये पदभार
दरअसल बिरजानिया इससे पहले नूंह के एसपी रह चुके हैं। हिंसा की घटनाओं के बाद बिरजानिया को नूंह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, इससे पहले, नूंह में जिले से गुजर रहे एक धार्मिक जुलूस पर हमले के बाद दो समूहों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें दो होम गार्ड मारे गए और लगभग 20 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
दंगाईयों पर प्रशासन ने क्या की कार्रवाई जानें
हरियाणा के नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और गुरुग्राम के तीन उप-मंडलों में स्थितियां गंभीर और तनावपूर्ण बनी हुई हैं, राज्य सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि इन जिलों में 5 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह और गुरुग्राम जिलों में भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने 83 एफआईआर दर्ज की हैं और 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



