चंडीगढ़: पंचकूला में 25 अगस्त को डेरा समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकू ला के पत्रकारों ने रोष प्रदर्शन करते हुए रैली का आयोजन किया। रैली प्रेस क्लब सेक्टर 27 से शुरु होकर गवर्नर हाउस तक निकाली गई। पत्रकारों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें मांग की गई कि डेरा समर्थकों द्वारा मीडिया पर किए गए हमले की जांच रिटायर जज द्वारा करवाई जाए। इसके अलावा पत्रकारों की अन्य मुख्य मांगों में विधानसभा में पत्रकारों की सुरक्षा पर चर्चा, पत्रकारों की समस्याओं का समाधान प्रेस क्लब में करवाना आदि शामिल है।
रैली के दौरान पत्रकारों ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने और इस घटना के दौरान मूक दर्शक बने रहे हरियाणा पुुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सचिव बरिंदर सिंह रावत ने मांग की कि हरियाणा सरकार को मीडिया कर्मियों के हुए नुकसान का पूरा मुआवजा जल्द से जल्द देना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष जसवंत राणा ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
(अनूप कुमार)


Download Android App
Download iOS App



