गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी कैमरे पर सख्त होती नजर आ रही है। गुरूग्राम पुलिस ने तमाम बिजनेस कॉन्पलेक्स मालिकों, शोरूम मालिकों और शराब के ठेके मालिकों से अपील की है कि वह अपने शोरुम और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसके अलावा जो कैमरे खराब हैं उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। पुलिस ने प्राइवेट शॉपिंग सेंटर और बाजार में स्थित बड़ी दुकान मालिकों से भी सुरक्षा के लिहाज से अपने बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की हैं।
रविंद्र कुमार, पीआरओ ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने सभी आरडब्ल्यूए से भी सीसीटीवी कैमरें लगवाने की अपील की है। कुछ आरडब्ल्यूए ने तो अपने इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाये हुए हैं। गुरूग्राम पुलिस ने सीसीटीवी को सुरक्षा का एक अहम कदम मानते हुए कुछ सड़कों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाये है। जिससे किसी भी अपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। इसके अलावा हुडा विभाग नगर निगम के साथ भी गुरूग्राम पुलिस ने मिलकर कुछ ऐसी जगहों को चयनित किया है जहां सीसीटीवी कैमरे लगना अनिवार्य है। हालांकि कुछ जगहों पर तीनों ही विभागों के प्रयास से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो कुछ जगहों पर अभी सीसीटीवी कैमरे लगने हैं।


Download Android App
Download iOS App



