पीजीआई में नवजात शिशुओं का हालचाल जानने पहुंची महिला आयोग की चेयरमैन

Summary :

पीजीआई व शिव मंदिर के पास मिली नवजात शिशुओं का हालचाल जानने के लिए महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन पीजीआई पहुंची और इस बारे में डॉक्टरों से बातचीत की।

रोहतक : पीजीआई व शिव मंदिर के पास मिली नवजात शिशुओं का हालचाल जानने के लिए महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन पीजीआई पहुंची और इस बारे में डॉक्टरों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर नवजात शिशुओं को जन्म देने वाली महिलाओं का पता लगाने को भी कहा है।

आयोग की अध्यक्षा का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है। आज बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं है, लेकिन पता नहीं आज महिलाएं इस तरह का अपराध क्यो कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड रखी है। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि जिन्होंने बच्चियों को इस तरह से छोडा है, उनके खिलाफ कडी कारवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने डाक्टरों को भी शिशुओ की देखरेख के निर्देश दिए है।

इसके अलावा सीडब्ल्यूसी की टीम भी पीजीआई पहुंची और दोनो नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य रिपोर्ट ली। बाद में पीजीआई पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन इस बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पीजीआई पुलिस भी जांच पडताल में जुटी है। शनिवार सुबह पीजीआई के 14 जे के गेट के पास राहगीरो को एक नवजात बच्ची संदिग्ध हालत में दिखाई दी। लोगो ने बच्ची को तुरंत पीजीआई पहुंचाया।

इससे पहले प्राचीन शिव मंदिर के पास भी एक नवजात बच्ची मिली थी। दोनो बच्चियों के बारे में पता चलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन पीजीआई पहुंची और इस बारे में बातचीत की। डीएमएस डॉ. संदीप ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि दोनो नवजात बच्चियों को नीकू में रखा गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बच्चियों की देखभाल के लिए डाक्टरो की विशेष टीम लगी हुई है।

(मनमोहन कथूरिया)

Desk Team